वाराणसी
राजघाट पुल पर हुए घायलों से मिलने कबीरचौरा पहुंचे पूर्व मंत्री अजय राय, जाना कुशलछेम
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वारणसी: देव दीपावली पर्व पर बीती रात राजघाट पुल पर अव्यवस्था के वजह से रेलिंग टूटने से कई लोग घायल हो गए है।प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पहुँच कर घायलों के स्वास्थ की जानकारी लिए|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कल देव-दीपावली के मद्देनज़र मुख्य रास्तों को बंद किया गया था जिसके वजह से शाम राजघाट पुल पर बने फुटओवर ब्रिज की रेलिंग भीड़ के कारण अचानक टूट गई और दर्जनों लोग घायल हो गये आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में अस्पताल पहुँच कर घायलों का कुशलछेम जाना।
घायलों से मिलने से बाद प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की वाराणसी में देव दीपावली पर्व पर कल रात राजघाट पुल पर अव्यवस्था के वजह से रेलिंग टूटने से कई लोग घायल हो गए है।आज हम कांग्रेसजनों संग मंडलीय चिकित्सालय जाकर हालचाल लिया है पार्टी घायलों के साथ खड़ी है हम ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।
उक्त मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,डॉ राजेश गुप्ता, सफक रिजवी,विपिन पाल, मनोज वर्मा मनु,किशन यादव,रामजी गुप्ता,विकास,मोहम्मद उज्जैर,आदि लोग उपस्थिति रहे।
