Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजगढ़ शिक्षा खंड में शिक्षा व्यवस्था की हालत दयनीय

Published

on

मिर्जापुर। राजगढ़ शिक्षा खंड क्षेत्र में अधिकांश प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था अत्यधिक खराब हो गई है। विद्यालयों में प्रबंधन की गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिससे शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है। कई शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुँचते और मनमाने तरीके से घंटों लेट आते हैं। इसके साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से कई शिक्षक घर बैठे वेतन ले रहे हैं।मटिहानी प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मिड-डे मील) की व्यवस्था भी बेहद खराब है।

मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता, और प्रधानाध्यापक अपने मन से रसोइयों को बदलते रहते हैं। बताया जाता है कि एक विधवा रसोइया को सड़े हुए सब्जी बनाने से मना करने के कारण विद्यालय से निकाल दिया गया।

इसके अलावा, विद्यालयों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, और भवनों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार इन भवनों को कम पैसे में अपनी पसंदीदा पार्टी को बेच दिया जाता है।

क्षेत्र के कुछ विद्यालयों की स्थिति जैसे लूसा कंपोजिट और नुआंव प्राथमिक उच्चतर कुछ बेहतर मानी जा रही है, लेकिन बाकी विद्यालयों की हालत भगवान के सहारे है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page