Connect with us

चन्दौली

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

चंदौली। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए, उन्हें सम्मानित कर उनके उत्साह को और भी प्रबल किया।

इस अवसर पर स्कूल के टॉप रैंक होल्डर विद्यार्थियों को न सिर्फ उनके प्रदर्शन के आधार पर रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया, बल्कि स्मृति चिन्ह के रूप में सभी छात्र-छात्राओं को उनके क्लासमेट्स के साथ तैयार की गई एक विशेष फोटो बुकलेट दी गई। वहीं, जिन छात्रों ने अपने-अपने कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था, उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर पूरे वर्ष की मेहनत और समर्पण को मान्यता देने का एक माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों की लगन, माता-पिता के सहयोग और छात्रों की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए कहा, “हम अपने विद्यालय में न केवल शिक्षा, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा न केवल ज्ञान अर्जित करे, बल्कि चरित्र, व्यवहार और आत्मविश्वास के क्षेत्र में भी श्रेष्ठ बन सके।”

Advertisement

इस समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया और अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने बच्चों को निखारने में एक सशक्त भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और उपस्थित सभी लोगों ने आने वाले वर्षों में और भी उत्कृष्ट परिणामों की आशा व्यक्त की।

यह आयोजन छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक क्षण साबित हुआ, जो उन्हें आगामी सत्रों में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page