बलिया
रसड़ा में श्रीनाथ बाबा मंदिर मार्ग का भूमिपूजन सम्पन्न
Loading...
Loading...
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा में सोमवार की सुबह 10 बजे मेन रोड से श्रीनाथ बाबा मंदिर तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिसमें रसड़ा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल द्वारा विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया।
Loading...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Continue Reading
