बलिया
रसड़ा में महाकुंभ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
रसड़ा (बलिया) (जयदेश)। छोटी काशी में शनिवार को महाकुंभ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में प्रबुद्ध जन, व्यापारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिन्होंने पुष्प माला अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया।
श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने यात्रा का पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी और स्कूल की छात्राएं आदि ने यात्रा का स्वागत करते हुए आरती उतारी।
इस अवसर पर कई स्कूलों के प्रबंधक, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और विद्यालय छितौनी के प्रबंधक के नेतृत्व में छात्रों ने महाकुंभ जन जागरूकता यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।
पिंटू सिंह, रामध्यान सिंह, मृदुला श्रीवास्तव, संजय शर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल गुप्ता, राहुल, लल्लन बागी, कमालुद्दीन, सुरेश जयसवाल और अन्य लोगों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की।
