बलिया
रसड़ा पुलिस ने नगर भ्रमण कर दी शांति बनाए रखने की अपील
Loading...
Loading...
बलिया। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रसड़ा पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर नागरिकों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के ब्रम्ह स्थान, शिवम गली, मुंसिफ तिराहा, भगत सिंह तिराहा, स्टेशन रोड और प्यारेलाल चौराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रूट मार्च किया।
Loading...
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से विनम्रतापूर्वक अपील की कि वे त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना से बचें। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरे नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
Continue Reading
