Connect with us

वाराणसी

रमजान की रौनक: पठानी टोला की ऊंची वाली मस्जिद में सात दिन में तरावीह मुकम्मल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुकद्दस माह रमजान की आमद के साथ ही शहर की मस्जिदों में इबादत का नूरानी माहौल कायम हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी तरावीह की नमाज को लेकर अलग-अलग मस्जिदों में अपनी परंपरा के अनुसार इंतजाम किए जा रहे हैं। कहीं दस दिन में, कहीं पंद्रह दिन में तो कहीं पूरे महीने तरावीह मुकम्मल की जाती है। इसी सिलसिले में पठानी टोला स्थित ऊंची वाली मस्जिद में हाफिज मिजान साहब ने महज सात दिनों में तरावीह पूरी कराकर खास मुकाम हासिल किया।

सातवें दिन खत्म-ए-कुरआन के अवसर पर मस्जिद में विशेष दुआ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी शामिल हुए तथा मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर उनके उस्ताद नसीम हाफिज साहब भी मौजूद रहे।

Loading...

साथ ही मस्जिद के मुतवल्ली नूरुद्दीन अहमद, शमशाद हाजी, अनवारुल, बदरू अहमद, मोहम्मद शाहिद (सेक्रेटरी), रिजवान सिद्दीकी (खजांची) और मोहम्मद इकराम खां समेत अन्य जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। रमजान के इस पाक महीने में शहर भर की मस्जिदों में इबादत, तिलावत और दुआओं का सिलसिला जारी है, जहां रोजेदार दिनभर रोजा रखकर रात में तरावीह अदा कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page