Connect with us

वाराणसी

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

Published

on

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के गुलाब बाग कार्यालय पर आज महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में आगामी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मलदहिया चौराहे से “रन फॉर यूनिटी” की शुरुआत होगी, जो संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा तक जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष सहित आम नागरिक भी शामिल होंगे, जिससे इसे ऐतिहासिक रूप दिया जा सके।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि महानगर इकाई ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी मजबूती से की है। प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस अवसर पर समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस वर्ष कार्यक्रम का नाम जन भागीदारी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी और उनके जीवन चरित्र पर गोष्ठियां आयोजित होंगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया कि वे पैंट और टी-शर्ट में कार्यक्रम में शामिल हों।

पटेल जी की जयंती के अवसर पर तीन विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। पहला, 1 से 7 नवंबर तक विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। दूसरा, 10 से 20 नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय गीत की धुन के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे। तीसरा अभियान गुजरात में होगा, जहां प्रत्येक जिले से पांच युवा करमसद गांव से 150 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अशोक पटेल ने दिया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, सुरेश चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, अशोक यादव, कुसुम सिंह पटेल, विवेक पांडे, अतुल सिंह, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page