Connect with us

बलिया

योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, नोडल अधिकारी एवं आवास आयुक्त बलकार सिंह तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य” रही।

आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित जिले के अनेक अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन, अर्ध चक्रासन, ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, बटरफ्लाई एवं वृक्षासन जैसे योगासनों का अभ्यास कराया।

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई गई है। आज पूरी दुनिया में योग अपनाया जा रहा है, जिससे शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही।

नोडल अधिकारी ने भी आमजन से अपील की कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग के लिए जरूर निकालें।

Advertisement

उन्होंने इस अवसर पर सांसद, नोडल अधिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह योगाभ्यास न केवल जिला मुख्यालय पर बल्कि सभी तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page