Connect with us

वाराणसी

योगी सरकार ने ओलंपियन ललित उपाध्याय का किया रेड कारपेट वेलकम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। योगी राज में न सिर्फ खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, बल्कि उन्हें हर स्तर पर भरपूर सम्मान भी दिया जा रहा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर ललित उपाध्याय के रविवार को वाराणसी पहुंचने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

योगी सरकार ने ललित के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर उनका रेड कारपेट वेलकम किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर ललित का माल्यार्पण कर उत्साह बढ़ाया। वहीं शंखनाद से उनका मंदिर परिसर में विशेष अभिनंदन किया गया।

ढोल नगाड़ों के साथ किया गया ललित का भव्य स्वागत –

हॉकी टीम के प्लेयर ललित ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपना मेडल बाबा श्री काशी विश्वनाथ को अर्पित भी किया। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद रहे। ललित ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार काशी आए हैं। यहां ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने ललित का जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

ललित के वाराणसी पहुंचने पर एयरपोर्ट हर हर महादेव का उद्घोष किया गया। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 2-1 से स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर बाबा काशी विश्वनाथ को अपना मेडल अर्पित किया। इसके बाद वह अपने पैतृक आवास शिवपुर पहुंचे।

सीएम योगी ने अपने हाथों से सौंपा था डीएसपी का नियुक्ति पत्र –

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी प्लेयर ललित उपाध्याय को टोकियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर वर्ष 2022 में यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर सीधी नियुक्त दी थी। सीएम योगी ने स्वयं एक विशेष कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page