राज्य-राजधानी
यूपी में 13 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले –
1. डॉ. एन. रविंद्र (एडीजी जीएसओ) को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात किया गया है।
2. डॉ. संजीव गुप्ता (गृह सचिव) को एडीजी स्थापना और पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
3. नचिकेता झा (आईजी मेरठ) को लखनऊ स्थानांतरित कर गृह सचिव बनाया गया है।
4. आर.के. भारद्वाज (आईजी बस्ती) को पुलिस महानिरीक्षक भवन कल्याण का प्रभार दिया गया है।
5. आकाश कुलहरि (संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध) को आईजी लोक शिकायत के पद पर भेजा गया है।
6. अमित पाठक (आईजी लोक शिकायत) को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा बनाया गया।

7. अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से डीआईजी अभिसूचना के पद पर तैनात किया गया।
8. दिनेश कुमार पी को डीआईजी बस्ती बनाया गया।
9. बबलू कुमार (अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर) को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय का प्रभार दिया गया।
10. केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी नियुक्त किया गया।
11. संजीत त्यागी (डीआईजी अभिसूचना) को अपर पुलिस आयुक्त आगरा बनाया गया।
12. कलानिधि नैथानी (डीआईजी झांसी) को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र का प्रभार सौंपा गया।
13. अजय कुमार (32वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक) को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया।