Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी में बढ़ा गर्मी का कहर,  37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में सूरज का प्रचंड रूप जारी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे तेज धूप और लू ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, झांसी और आगरा समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

लू से जूझ रहा यूपी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 37 जिलों में गुरुवार से हीटवेव की चेतावनी जारी की है। खासकर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों में गर्मी का असर और गहराने वाला है। पछुआ हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे दिन में लू का प्रभाव और तेज हो गया है।

झांसी और चित्रकूट में 45 डिग्री के करीब पारा
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त हो सकती है। झांसी, बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement

इन जिलों में हीटवेव का खतरा ज्यादा
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, झांसी, महोबा, ललितपुर समेत 37 जिलों में लू से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लखनऊ में हल्की राहत, लेकिन राहत स्थायी नहीं
राजधानी लखनऊ में बुधवार को पछुआ हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई—41.2°C, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C रहा। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा दोबारा चढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page