Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी में ठंड बढ़ी, घने कोहरे का अलर्ट जारी

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिसंबर के साथ ही रातों की ठंड में तेजी आई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से राहत है, लेकिन रात में गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि देर रात और सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी मौसम के यथावत रहने की संभावना है।

मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में रात को घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा जौनपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या और अमेठी में भी कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

क्या है तापमान का हाल ?

दिन के समय तेज धूप के चलते तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से रातों में ठंड बढ़ रही है। देर रात और सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी हो सकती है, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है।मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने और खासकर सुबह व रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa