Connect with us

वाराणसी

यूपी कॉलेज में छात्र नेताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में यूपी कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने मंच की सीढ़ियों पर बैठकर नारेबाजी की और एमपी हॉल की कुर्सियां तक फेंक दीं।

बैरिकेडिंग हटाकर प्रदर्शनकारी गेस्ट हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप था कि कार्यक्रम के दौरान दो बार लाइट चली गई और कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था ठीक नहीं थी। कुछ छात्र नेता सीएम योगी से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया गया।

Loading...

छात्रों ने कहा कि पिछले 10 सालों में कॉलेज के हॉस्टल की हालत खराब हो गई है अब यहां सिर्फ पेड़-पौधे हैं, छात्र नहीं। उनका सवाल था कि ऐसे हालात में हमारी पुरानी संस्कृति कैसे वापस आएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page