Connect with us

वाराणसी

यूपी कॉलेज के छात्रों ने मजार विवाद पर वक्फ बोर्ड को भेजा नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर में स्थित मजार पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद जारी है। अब छात्रों ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

इसमें पूछा गया है कि यूपी कॉलेज के तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद मस्जिदों और मजारों से संबंधित लोग और प्रबंधन समिति के जिम्मेदार कौन हैं और उनकी नागरिकता का ब्योरा क्या है। छात्रों ने मांग की है कि वक्फ बोर्ड 15 दिनों के भीतर इस नोटिस का जवाब दे।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था जिसमें यूपी कॉलेज परिसर की मस्जिद की जमीन को वक्फ बोर्ड से जोड़ा गया था। हालांकि वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस जमीन से संबंधित नोटिस 2021 में ही निरस्त कर दिया गया था।

हाल ही में 29 नवंबर को मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने पर छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज परिसर की पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

छात्रों ने बैठक कर एक छात्र अदालत समिति का गठन किया है जिसमें सुधीर सिंह, विवेकानंद सिंह और शिवम बाबू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस समिति ने अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय के माध्यम से वक्फ बोर्ड के सहायक सचिव को नोटिस भेजकर मांगी गई जानकारी देने को कहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page