Connect with us

वाराणसी

यूपी कॉलेज का पूर्व छात्र नेता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को यूपी कॉलेज में हंगामा करने और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस डीपी सिंह को बंधक बनाने के आरोप में पूर्व छात्र नेता समीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे सात दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह घटना यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस समारोह (25 नवंबर) के बाद की है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद समीर सिंह सहित सात लोगों पर हंगामा करने और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष को बंधक बनाने का आरोप लगा। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Loading...

थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि समीर और उसके साथी प्राचार्य को घूसखोरी में फंसाने की साजिश रच रहे थे। योजना के तहत प्रतीक नामक व्यक्ति के माध्यम से प्राचार्य के घर 20-25 हजार रुपये भेजे जाने थे। इसके बाद प्राचार्य के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और मुकदमा दर्ज कराने की योजना थी।

मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर समीर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला अब न्यायालय के विचाराधीन है और पुलिस अन्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page