Connect with us

बड़ी खबरें

यूपी के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र: 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख नौकरियों का वादा

Published

on

लखनऊ| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसे ‘उन्नति विधान जन घोषणा पत्र 2022’ नाम दिया है। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के जारी किए इस घोषणापत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, ‘हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है।’

प्रियंका ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।

20 लाख सरकारी नौकरियां, बिजली बिल होंगे माफ

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने पर बिजली बिल माफ होंगे, कोविड प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। हम 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि स्कूल फीस नियंत्रित की जाएगी। करीब 2 लाख खाली शिक्षण सीटों को भरा जाएगा। शिक्षकों और ‘शिक्षामित्र’ को नियमित किया जाएगा। आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

कर्नाटक के उडुपी में कॉलेज में हिजाब पहनने पर छात्राओं को क्लास में आने से रोके जाने के मामले में भी प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई बिकिनी पहने, घूंघट करे या फिर जींस पहने या हिजाब, यह महिला का अधिकार है कि वह खुद फैसला करे कि वह क्या पहनना चाहती है। हमारे देश के संविधान ने यह गारंटी दी है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page