वाराणसी
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 104 वे स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। भारत के पांच अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुमार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 11 नवंबर 1919 को हुई थी और तब से प्रत्येक वर्ष बैंक अपना स्थापना दिवस 11 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया है इस वर्ष बैंक अपना 104 वां स्थापना दिवस मना रहा है स्थापना दिवस उत्सव के क्रम में बैंक की सभी शाखाओं में केक काटकर स्थापना दिवस उत्सव ग्राहकों के साथ मनाया गया ।
इस वर्ष भी बैंक के स्थापना दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय कार्यालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक की एमडी एंड सीईओ ए मणिमेखलै द्वारा देशभर के कार्मिकों एवं ग्राहकों को संबोधित करते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया गया साथ ही इन 104 वर्षों में बैंक पर विश्वास बनाए रखने हेतु बैंक के ग्राहकों का आभार प्रकट किया बैंक के वाराणसी अंचल प्रमुख गिरीश जोशी ने बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि वर्तमान में बैंक का व्यवसाय 18 ट्रिलियन के पार पहुंच चुका है और यह हमारे सम्माननीय ग्राहकों और कार्मिकों की मेहनत का ही परिणाम है बैंक के वाराणसी क्षेत्र प्रमुख बिरजा प्रसाद दास ने उपस्थित कार्मिकों और ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक इन वर्षों में सिर्फ वित्तीय समावेशन की अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है बल्कि सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोगों के जीवन को आर्थिक रुप से अधिक समृद्ध बनाने का कार्य कर रहा है।
