Connect with us

मिर्ज़ापुर

यूथ विंग के जिला महासचिव आनंद कुमार सिंह की दादी का निधन

Published

on

अंतिम यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के नगर अध्यक्ष श्री आनंद कुमार सिंह की दादी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और चौबे घाट पर मृतक आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख रूप से उपस्थित लोग
अंतिम यात्रा में आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे (एडवोकेट), जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ, प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार (एडवोकेट), यूथ विंग के जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संतोष सोनी, नगर प्रभारी मनोज कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष गुलाबचंद, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चड्ढा और जिला उपाध्यक्ष नसीम खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page