Connect with us

चन्दौली

यूथ कांग्रेस ने सेवा और समर्पण के साथ मनाया जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा का जन्मदिन

Published

on

पीडीडीयू नगर (चंदौली) जयदेश। यूथ कांग्रेस द्वारा कालीमहल चौराहा स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया। पदाधिकारियों ने श्री ओझा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “जब से माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने यूथ कांग्रेस चंदौली का नेतृत्व संभाला है, तब से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। युवाओं की एक मजबूत टीम संगठन के साथ कार्य कर रही है। मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं।”

इस अवसर पर माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने अपने प्रति व्यक्त किए गए स्नेह और प्यार के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दशरथ चौहान, बृजेश गुप्ता, श्रीवेंद्र मिश्रा, कीशले सिंह, अविनाश, आकाश, मोहम्मद गुफरान, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, नंदलाल गुप्ता और संजय जायसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का आयोजन मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page