गोरखपुर
यूजीसी रोल बैक तक संघर्ष जारी रहेगा: कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर। अखिल भारतीय जनसंघ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि जिस तरह से सरकार यूजीसी जैसे काले कानून बनाकर देश और समाज को बांटने का कार्य कर रही है, यह सनातन और समाज को खंडित करने का कार्य किया जा रहा है। इससे देश में अराजकता फैलेगी। भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है, जो सनातन, गौ रक्षा की बात करके सत्ता हासिल की, आज उन्हीं पर अत्याचार कर रही है।
उन्होंने बताया कि हमें रामलीला मैदान में परमिशन दिया गया था, लेकिन एक दिन पहले ही निरस्त कर दिया गया और मार्गदर्शक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज जी, राजसेखावत और समाज के कई बड़े चेहरों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कहा का न्याय है। फिर हम अपनी पूरी टीम के साथ रामलीला मैदान पहुंचे हैं और सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
पुलिस की बात को लेकर बताया कि इन लोगों की भी बर्बरता ठीक है। जिस तरह से हमारी टीम को गिरफ्तार किया गया है, यह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक यूजीसी रोल बैक नहीं होगा तब तक हम लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश सचिव गोपाल जी पाण्डेय एवं गोरखपुर जिला अध्यक्ष प्रभात धर दुबे का बड़ा योगदान रहा।
प्रभात धर दुबे ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जो आदेश करेंगे हम पूरी टीम के साथ तैयार हैं। गोरखपुर संगठन के सचिव पुनीत तिवारी, उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय, उपाध्यक्ष डी एन उपाध्याय, प्रवक्ता अर्पणेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा, महासचिव प्रवीन पाण्डेय, सनातनी प्रत्यूष शर्मा, गोरखपुर से अभिभावक अवधेश मिश्रा जी, सुधाकर तिवारी जी, दिनेश मणि मिश्रा जी ने बढ़-चढ़कर अपने समाज के लिए गोरखपुर से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
