Connect with us

वाराणसी

यूजीसी गाइडलाइन पर संत समाज की हुंकार, साजिश रचने वालों से इस्तीफे की मांग

Published

on

वाराणसी। यूजीसी (UGC) के नए दिशा-निर्देशों को लेकर संत समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अखिल भारतीय संत समिति ने इन नियमों को भेदभावपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार से इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि यूजीसी के यह दिशा-निर्देश हिंदू समाज को कई वर्गों में बांटने वाले हैं और इसके पीछे किसी न किसी स्तर पर रचा गया षड्यंत्र दिखाई देता है।

स्वामी जितेंद्रानंद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन नियमों को लागू कराने की साजिश रचने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों से तत्काल त्यागपत्र लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संत समाज इस तरह के नियमों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। उनका कहना था कि यूजीसी के नए दिशा-निर्देश समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं और इससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन दिशा-निर्देशों को वापस नहीं लिया गया तो संत समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संत समिति का मानना है कि शिक्षा से जुड़े ऐसे फैसले व्यापक समाज हित में होने चाहिए, न कि किसी एक वर्ग को प्रभावित करने वाले।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page