Connect with us

गोरखपुर

युवती को भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहका-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता ने थाना पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर मिलने के बाद गुलरिहा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Loading...

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। वहीं गांव में इस घटना के बाद से चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page