Connect with us

वाराणसी

युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, पूर्व प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक अमन पांडेय के साथ उसका पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसे उसने अपनी शादी तय होने के बाद समाप्त कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, संबंध समाप्त करने के बाद से ही युवक लगातार फोन और संदेश के जरिए उसे परेशान करने लगा। वह उसे धमकी देता रहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह उसके पास मौजूद निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को वह दवा लेने जा रही थी, तभी लमही के पास आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड भी जान लिया। इसके बाद उसी मोबाइल से उसने युवती के परिजनों को फोन कर अभद्र बातें कहीं और धमकियां दीं। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ की निजी तस्वीरें भी उसके ही मोबाइल से रिश्तेदारों को भेज दीं, जिससे उसे सामाजिक रूप से बदनाम होना पड़ा।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब भी उसके मोबाइल में मौजूद अन्य निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले की जानकारी परिवार को होने पर युवती ने पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चोलापुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66E तथा बीएनएस की धारा 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page