पूर्वांचल
यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र। ओबरा नगर के स्थानीय हनुमान मंदिर तिराहे पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नियमों का पालन करने वाले चालकों को ट्रैफिक पुलिस के तीरथ लाल द्वारा माला पहना कर प्रोत्साहित भी किया गया एवं जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में कभी भी बड़ी घटना दुर्घटना घटित हो सकती है।

पूरी संवेदनशीलता के साथ सड़क नियमों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित यात्रा किया जा सकता है। क्योंकि आए दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए सजग रहते हुए यातायात विभाग द्वारा जनहित में जारी समस्त नियम कानूनो की जानकारी रखते हुए परिवहन करना चाहिए जो स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए किफायती रहेगा।
