Connect with us

चन्दौली

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज का भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ छात्रों ने कॉलेज में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया तो वहीं कनिष्ठ विद्यार्थियों ने भावनात्मक अंदाज़ में अपने प्रिय सीनियर्स को विदाई दी। पूरे समारोह में उत्साह और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने तथा समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का संदेश दिया गया।

समारोह के दौरान कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज को सही दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन और परिश्रम को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा भाव सबसे बड़ा गुण है, जिसे हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि यहाँ से निकले छात्र-छात्राएँ न केवल अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे, बल्कि जिले और देश के विकास में भी योगदान देंगे।

इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भाव को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. जेनेट जे ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र मानवीय सेवा से जुड़ा है और इसमें कार्य करने वाले विद्यार्थी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि संस्थान से निकले छात्र-छात्राएँ आने वाले समय में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, कॉलेज फैकल्टी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सोनी चौहान, कंचन यादव, अर्चना राज, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, नीलम यादव, विशाल दुबे, प्रज्ञा त्रिपाठी, रीता पल, प्रियंका दुबे, आकृति यादव, इंदु पाल, अभिषेक पाण्डेय, आरती चौहान, आंचल, गजाला, खुशी यादव, अन्नू, विजयलक्ष्मी के साथ-साथ कॉलेज के सैकड़ों छात्र/छात्रा उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page