राज्य-राजधानी
मोहित अग्रवाल वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त, कमिश्नर अशोक मुथा जैन का लखनऊ तबादला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को वाराणसी के कमिश्नर रहे अशोक मुथा जैन का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया है। वह अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनके स्थान पर वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिले के सुरक्षा व्यवस्था का कार्यभार संभालेंगे। इससे पूर्व वह लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस के पद पर काम कर चुके हैं।
ज्ञातव्य है कि, आईपीएस मोहित अग्रवाल 1997 बैच के अधिकारी हैं। उनका गृह जनपद यूपी के बरेली जिले में है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा किया है। उनके पिता का नाम कृष्ण मोहन अग्रवाल है।
इसके अलावा, शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस बनाया गया है।