वाराणसी
मोहनसराय में तीन दिनों तक होगा योगाभ्यास और गीता पाठ
Loading...
Loading...
वाराणसी। सिद्धगुफा योग प्रशिक्षण केंद्र आगरा के योगाचार्य डॉ. दासलाल महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय योग शिविर 18 अक्तूबर से सिद्ध योग आश्रम टोडरपुर (मोहन सराय) में लगेगा। शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं पर व्याख्यान होगा। इसके अलावा गीता पाठ और प्रवचन भी होंगे।
Loading...
आयोजक संजय सिंह ने बताया कि 18 और 19 अक्तूबर को सुबह पांच बजे से मंगला आरती, ध्यान और योगाभ्यास कराया जाएगा। शाम को पांच बजे प्रवचन और सामूहिक आरती होगी।
Continue Reading
