अपराध
मोबाइल लूट करने वाले 2 अभियुक्तों को चितईपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष के निर्देशन में उ0नि0 ईश्वर दयाल दुबे चौकी प्रभारी सुंदरपुर ,उ0नि0 अंकित कुमार सिंह ,हे0का0 हरिशंकर पाल , हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 उपेन्द्र यादव व का0 सूरज सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र , पेंडिग विवेचना व तलाश वांछित में मामूर थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना पर मु0अ0सं0 037/2023 धारा 392 भा0द0वि0 थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।
वादी मुकदमा सुभाष पटेल नि0 रमना थाना लंका वाराणसी द्वारा मो0सा0 पल्सर सवार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा खुद कामोबाइल फोन छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 037/2023 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था । जिसपर थानाध्यक्ष चितईपुर द्वारा अपने कुशल निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0गण 1.करन विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा निवासी महेशपुर थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 19 वर्ष व 2.अभिषेक कुमार उर्फ कल्लू पुत्र अवधेश प्रसाद निवासी लठिया वाईपास देवनगर कालोनी थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी को नरिया करौंदी मार्ग पर शुलभ शौचालय के 50 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
