Connect with us

वाराणसी

मोपेड और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, तीन युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव के पास सोमवार सुबह कछवा रोड से कपसेठी की ओर जा रही एक बाइक और विपरीत दिशा से आ रही मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राने गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति बाइक से कछवा रोड की ओर बढ़ रहा था। वहीं, कालिका बाजार (कपसेठी) निवासी 24 वर्षीय रोशन गुप्ता अपने साथी हाथी बाजार निवासी 29 वर्षीय मनोज मौर्य के साथ मोपेड पर सवार था। जैसे ही वे ठठरा गांव के समीप पहुँचे, दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Loading...

हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page