Connect with us

गाजीपुर

“मोदी सरकार की नीतियों से भारत बना विश्व के लिए रोल मॉडल” : डॉ. संगीता बलवंत

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया (गाजीपुर)। जिले के जखनिया मंडल प्रथम सन साइन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में, मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए एक रोल मॉडल बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किए गए।

81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, मुद्रा योजना, 112 आकांक्षी जिलों में विकास, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया—ये सभी उसी नई सोच का हिस्सा हैं, जिसने सिस्टम को सेवा में बदला।

संगीता बलवंत ने किसान और नारी शक्ति, देश की सुरक्षा और विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर व हेल्थ केयर के विकास, Ease of Living सहित उन तमाम मुद्दों पर विस्तार से बात कर, पिछले 11 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेहतरीन बताया।

उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली, बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों ही बदल गईं। संगीता बलवंत ने कहा कि आज भारत सुरक्षा के क्षेत्र में इंपोर्ट से एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है और हम जल्द ही अर्थव्यवस्था में विश्व के तीसरे पायदान पर होंगे।

Advertisement

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शासन का एक नया मॉडल गढ़ा—एक ऐसा मॉडल जो अब दुनिया भर के लिए समावेशी विकास का उदाहरण बन गया है।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जखनिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक अशोक गुप्ता, महामंत्री पीयूष सिंह, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, उमाशंकर राजभर, रामाश्रय पांडेय, अभय सिंह, नन्दलाल प्रजापति, संदीप जायसवाल, अनुराग, अंकित, शिवाकांत सिंह, सुनील, विनय, अनीता चौहान, पारस पांडेय, राजकुमार बनवासी, सुदर्शन यादव, राहुल, सोनू सहित सभी बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page