Connect with us

सियासत

मोदी जी के विकसित भारत का सपना हो रहा साकार : मेनका संजय गांधी

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने चुनावी दौरे में भगवान श्री राम चन्द्र जी के जन्मदिन पर जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।श्रीमती गांधी ने नगर के गायत्री मन्दिर में जाकर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम व मां दुर्गा सबका कल्याण करें।

बताते चलें कि मेनका गांधी ने बुधवार को गोलाघाट स्थित अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर,ए वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय व लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंत्रोच्चार व फीता काटकर उद्घाटन किया।श्रीमती गांधी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं,जनप्रतिनिधियों व साथी दलों के कार्यकर्ताओं के मेहनत व परिश्रम की भूरि-भूरि सराहना की।

तो वहीं उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं की फौज और उनकी ताकत अबकी बार सुल्तानपुर में नया इतिहास रचेंगी।उन्होंने कहा मोदी जी ने जिस तरह से देश की दिशा और दिशा बदली है।सुल्तानपुर में मैंने भी विकास व लोगों की मुसीबतों को प्राथमिकता पर रखकर काम किया है। उन्होंने कहा समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का झंडा हर ओर लहरा रहा है।उन्होंने आए हुए भाजपा सहित साथी दलों निषाद पार्टी,अपना दल व सुभाषपा के मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा दूसरे पार्टी ने जाति के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। लेकिन जिस तरीके से जातिवाद कर रहे हैं बता दूं वह दोनों जातियां हमारी हैं, देश की हैं और अकलमंद हैं। वह जानते हैं कि सुल्तानपुर व देश के लिए बेहतर कौन हैं।उन्होंने कहा देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने सभी का जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करने का आवाह्न किया।

मेनका गांधी ने रामदासपुर में डां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही साथ अवगत कराते चले कि पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहाँ की कभी जाति व धर्म आधारित राजनीति नही की।अपने लंबे राजनीतिज्ञ अनुभव को साझा करते श्रीमती गांधी ने जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए यदि कौम व मजहब से उठकर काम करे तो इस देश को हम बदल सकते है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मोदी जी का सपना साकार हो रहा है।

Advertisement

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी में बताया कि सांसद ने बुधवार को सुल्तानपुर विधानसभा में रामदासपुर, उगईपुर,अलहदादपुर, अमेठा,आरडीह,महाजितपुर, फतेपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के साथ फतेहपुर संगत में ओम प्रकाश सिंह के भाई के निधन, हयातनगर में शारदा प्रसाद शर्मा के निधन व मुकुंदपुर बिसानी में पवन मिश्रा के यहां निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मेनका गांधी लोहरामऊ में कृष्ण देव सिंह पूर्व प्रधान के यहां प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई। विभिन्न कार्यक्रमों मेंपूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, करुणा शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page