Connect with us

वाराणसी

मोटे अनाजों के सेवन से होता है शुगर व मोटापा कम

Published

on

Loading...
Loading...
https://jaideshnews.com/?p=26466

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi: नवम्बर विश्व मधुमेह रोग दिवस ले अवसर पर आरोग्य भारती काशी प्रान्त के तत्वावधान में निःशुल्क डायबिटीज जाँच शिविर, मधुमेह में समुचित आहार-विहार पर प्रबोधन व योग कार्यशाला का आयोजन आई-मेड हेल्थकेयर, दुर्गाकुण्ड में किया गया। लगभग 80 रोगियों का निःशुल्क जाँच व उपचार किया गया।
काशी प्रान्त अध्यक्ष डॉ इंद्रनील बसु ने कहा कि मोटे अनाज, जैसे बाजरा, ज्वार, रागी आदि के आटे के सेवन से शुगर व मोटापा कम किया जा सकता है व डॉ नारायण त्रिपाठी ने संयमित जीवन शैली जीने के गुर बताए। योग गुरु डॉ अभिषेक द्वारा मधुमेह रोगियों के लिए विशेष योगासनों की कार्यशाला का संचालन किया गया। डॉ रेनू श्रीवास्तव ने सभी को डायबेटिक डाइट की जानकारी दी। रणवीर सिंह, तनय आनंद, सय्यद अहमद, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, ऋतुराज भगत आदि ने संचालन में सहयोग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page