Connect with us

गोरखपुर

मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में दो युवक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पीपीगंज थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है, साथ ही संबंधित मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू की, जिसमें दो युवक सार्वजनिक सड़क पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे।

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान दीपू दुबे पुत्र विक्रम प्रसाद दुबे निवासी ग्राम ताजडीह, थाना चिलुआताल और अंश कुमार श्रीवास्तव पुत्र दिनेश कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम राजाबारी, थाना पीपीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बेहद खतरनाक होते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, उपनिरीक्षक मनीष राज और कांस्टेबल गोविन्द कुमार यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह की जानलेवा हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page