Connect with us

मनोरंजन

‘मैं उन्हें बहुत इज्जत देती थी…’ कंगना रनौत के ‘सस्ती’ एक्टर बयान पर तापसी पन्नू ने दिया जवाब

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्रियां कंगना रनौत और तापसी पन्नू दोनों ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत कई बार तापसी पन्नू पर निशाना साध चुकी हैं। कुछ वक्त पहले कंगना ने एक्ट्रेस को बी-ग्रेड एक्टर और सस्ती कॉपी बताया था। अब हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा रिलीज हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया में तापसी ने कंगना को लेकर रिएक्शन दिया है। कंगना के साथ-साथ एक्ट्रेस ने करण जौहर के फेमश शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी बात की है।

कंगना को लेकर क्या बोलीं तापसी?
इंस्टाग्राम में लाइव सेशन में तापसी ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सवालों के जवाब दिए। फीवर एफएम में स्तुति घोष के साथ रेपिड फायर राउंड में तापसी से जब पूछा गया कि कंगना रनौत का नाम सुनकर उनके दिमाग में क्या आता है तो तापसी ने कहा कि एक समकालीन अभिनेत्री, जिनका मैं असल में सम्मान करती थी।

कॉफी विद करण को लेकर किया रिएक्ट
इस दौरान तापसी को करण जौहर के फेमस चैट शो को लेकर भी रिएक्ट करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने कहा कि ये मेरे लिए नहीं है। दरअसल बीते दिनों करण जौहर के शो में तापसी को इनविटेशन ना मिलने पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि मैं शो का हिस्सा बन सकूं।

कंगना ने कहा था ‘सस्ती’
दरअसल साल 2021 में कंगना रनौत ने ट्वीट कर तापसी को सस्ती एक्टर बताया था। इतना ही नहीं, कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी बताया था।

‘कंगना कोई मायने नहीं रखती’
कंगना के इस कमेंट के बाद हिंदुस्तान टाइम्स संग एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि कंगना रनौत उनकी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखती। तापसी बोलीं कि मैं उन्हें मिस नहीं करती।

Advertisement

‘बतौर एक्टर रिस्पेक्ट करती हूं’
तापसी ने आगे कहा था वे एक एक्टर हैं, एक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं इस तौर पर मैं रिस्पेक्ट करती हूं। मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं है, ना अच्छी और ना ही बुरी।

हाल ही में रिलीज हुई ‘दोबारा’
बताते चलें कि हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ रिलीज हुई है। तापसी की ये फिल्म स्पैनिश फिल्म ‘मिराज’ की रीमेक है और इसे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page