Connect with us

पूर्वांचल

मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप में जारी हुआ 29 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मंगलवार को बीएसए कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय नारेपार-डीघ मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप लगाया गया। कैंप में कुल 94 दिव्यांग बच्चों के प्रंजीकरण कराने पर कैंप की ओर से 29 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। आर्थोपेडिक सर्जन सत्यप्रकाश मोदनवाल पीएच-12, आई सर्जन मुकुल पांडेय वीआई-08, साइक्रेटिक चिकित्सक दिनकर प्रकाश त्रिपाठी, नैदानिक मनोवैज्ञानिक अशोक परासर ने एमआर के 09 बच्चों का प्रमाण पत्र जारी करने में महती भूमिका निभाई। कैंप में 50 श्रवण दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था जिनका प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सका।   

Loading...

कैंप में चिकित्सक दीप्ति पांडेय, महमूद आलम, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक जेपी सिंह, स्पेशल एजुकेटरर्स संवर्त मिश्र, राजेश पांडेय, देवराज मिश्र, रामप्रवेश पांडेय, सुनील कुमार, सुशील उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी आदि रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page