Connect with us

राज्य-राजधानी

मेट्रो टर्मिनल में लोकल मशीन का ब्रेक फेल, दो मजदूरों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादस

राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो टनल में लोको मशीन का ब्रेक फेल होने से कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

यह दुर्घटना सोमवार की देर रात एनआईटी मोड़ के पास हुई।सूत्रों के अनुसार लोको मशीन द्वारा टनल के भीतर सामान पहुंचाने के दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया। उस समय टनल में कई मजदूर काम कर रहे थे और अचानक मशीन के नियंत्रण खोने से दो मजदूरों की जान चली गई।

मृतकों में एक टीवीएम ऑपरेटर एक लोको मशीन ऑपरेटर और एक हेल्पर शामिल हैं। डीएमआरसी की पीआरओ मोनिसा दुबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि रात 10 बजे के करीब यह घटना हुई।

घटना के समय कोई इंजीनियर मौजूद नहीं था जिसे सुपरवाइजर ने हादसे का कारण बताया। मजदूरों के अनुसार वे रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक काम करते हैं और इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी वहां नहीं रहते। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से एक मजदूर के तीन हिस्से हो गए जिससे गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page