Connect with us

गाजीपुर

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि “मुलायम सिंह यादव व्यक्ति नहीं, एक विचार थे।” उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सियासत में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके विचारों को आत्मसात कर पार्टी और समाज को मज़बूत किया जा सकता है।

जमानियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने नेताजी के सिद्धांतों को नमन करते हुए कहा कि “धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रेरणापुंज थे। वे मजदूर, दलित और शोषित वर्ग की मुखर आवाज़ रहे तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके विचारों का प्रकाशपुंज हमें सदैव आलोकित करता रहेगा।”

विधानसभा प्रभारी श्रीराम यादव ने कहा कि नेताजी सर्व समाज के नेता थे। विरोधी दलों के लोग भी उन्हें अपना आदर्श मानते थे। उन्होंने कहा कि “हम सबकी मांग है कि नेताजी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।”

कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह, रजनीश यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शशिकांत भारती, युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय यादव, जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष कमलेश राम, मेराज खां, धनंजय गौतम, अनिल पांडेय, रामाश्रय यादव, रिषु यादव, राजन श्रीवास्तव, शिवबचन यादव, दीपक यादव, उमेश यादव, महेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page