Connect with us

वाराणसी

मुम्बई में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेेलवे की महिला खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: मुम्बई में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेेलवे की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 गोल्ड एवं 01 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुये 81 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मण्डल पर कार्यरत पूनम यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का नाम बढ़ाया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं मंडल क्रीड़ाधिकारी समीर पॉल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पूनम यादव को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page