Connect with us

वाराणसी

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विशाल कुमार प्रजापति को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

लंका और दशाश्वमेध थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने शिवपुर निवासी विशाल को डाफी टोल प्लाजा हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में विशाल के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस और 6700 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading...

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि बीएचयू में प्रोफेसर के साथ हुई घटना की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर दशाश्वमेध थाना प्रभारी वीके शुक्ला और लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने डाफी टोल प्लाजा की ओर लौटूबीर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही विशाल ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार विशाल के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट के कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में दशाश्वमेध क्षेत्र में पर्यटकों के साथ हुई चोरी की वारदात में शामिल रहा है। उसी के चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page