Connect with us

वाराणसी

मुठभेड़ के दौरान तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में विश्वसुंदरी पुल के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि शातिर गो-तस्कर बंदरगाह क्षेत्र के रास्ते कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले एक ट्रक से 34 गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे, जिन्हें अवैध रूप से वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। उस दौरान प्रयागराज निवासी नौशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी मोबिन (मुबीन) अहमद निवासी कौशांबी मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में थाना रामनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page