वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पाण्डेयपुर के अधीन संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डी.डी.आर.सी.) का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र को आदर्श डी.डी.आर.सी. बनाने के लिए थैरेपी संबंधित उपकरणों की स्थिति, रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति और खराब उपकरणों की मरम्मत या आवश्यकतानुसार बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल डी.डी.आर.सी. बनाने हेतु सी.एस.आर. निधि के जरिए फंड और लिफ्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
इसके अलावा, मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड और एन.आर.सी. सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से खान-पान, दवा की उपलब्धता और डॉक्टरों के निरीक्षण से संबंधित जानकारी ली। वार्ड में महिला और पुरुष शौचालय की सफाई, फैली गंदगी और टूटे दरवाजों की मरम्मत के संबंध में सी.एम.एस. को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
