चन्दौली
मुख्य विकास अधिकारी ने किया खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण

सकलडीहा (चंदौली)। विकास खंड कार्यालय सकलडीहा का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अभिलेखों की जांच की। साथ ही, कई बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपस्थित अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंड कार्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को किस प्रकार से प्राप्त हो रहा है। जहां भी कमियां पाई जा रही हैं, वहां सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि दोबारा वही कमियां पाई गईं, तो नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा जनता के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। परंतु कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो जा रही है। इन योजनाओं को कुशलतापूर्वक जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी जैसे अधिकारी जिले में तैनात रहते हैं, जो समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहते हैं।
इसी क्रम में सोमवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, सहायक अधिकारी बजरंगी पांडेय सहित अन्य ब्लॉक कर्मचारी व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।