वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की वर्चुअल समीक्षा की गई
वाराणसी : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ड्रिप स्प्रिंकलर, रेन गन से किसानों को लाभान्वित करने हेतु जनपद का कुल लक्ष्य 552 निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अभी तक 322 पूर्ण किए गए हैं । लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला उद्यान अधिकारी का टारगेट पूर्ण होने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
जनपद का कोई भी किसान जिसके पास 1 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है योजना हेतु पात्र है । डार्क जोन के विकास खंड आराजीलाइन, पिंड्रा एवं हरहुआ में 50-50 का लक्ष्य तथा शेष विकास खंड में 30-30 किसानों का टारगेट निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य तत्काल पूर्ण कर अवगत कराएं। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि खंड विकास अधिकारी से समन्वय कर उपरोक्त टारगेट पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
