Connect with us

गाजीपुर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : एक दूजे के हुए 378 जोड़े

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के आरटीआई मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 378 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में आम का पौधा भेंट किया गया। इस दौरान मंच से ही मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक ने बटन दबाकर वधुओं के बैंक खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए।

परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसमें 35 हजार रुपये वधु के खाते में, 10 हजार रुपये के उपहार, और 6 हजार रुपये शादी समारोह के आयोजन के लिए दिए जाते हैं।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए सात फेरों के वचनों को आजीवन निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर, एसडीएम सदर मनोज पाठक, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page