Connect with us

सियासत

मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

Published

on

Loading...
Loading...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को सीएम आवास पर हुई बैठक के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद से सियासी गलियारे में हो – हल्ला मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर ने सीएम आवास पर कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से राजभवन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ अनिल विज भी मौजूद रहें। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। सूत्रों के अनुसार, ऐसी संभावना है की विज हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। सीएम मनोहर के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों से राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

उधर, जानकारी यह भी है की हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर तक हो सकता है। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, सीएम कौन होगा ? इस अभी सस्पेंस बना हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि, दोपहर बाद हरियाणा के नए सीएम शपथ लेंगे और राजभवन में समारोह होगा। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि, फिलहाल‌ सीएम तो मनोहर लाल खट्टर ही होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने भी कहा कि, सीएम मनोहर लाल ही रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page