Connect with us

वाराणसी

“मुख्यमंत्री के सहयोग से पिंडरा विधानसभा में विकास कार्यों को और मिलेगी गति” : डॉ. अवधेश सिंह 

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात,  क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और पिंडरा क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान डॉ. अवधेश सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विकास में भी हमें उनका सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंडरा विधायक और सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह को उपचुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि पिंडरा व सैय्यदराजा विधानसभा के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर सैय्यदराजा के विधायक सुशील सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री से सहयोग की अपेक्षा जताई। मुलाकात के बाद विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से पिंडरा विधानसभा में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page