Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान 6-7 दिसंबर को ट्रैफिक रूट डायवर्जन

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे रूट डायवर्जन का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। 6 दिसंबर की शाम मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय सगुनाहां तिराहा से किसी भी वाहन को बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

बाथतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की ओर भी कोई वाहन नहीं जाने पाएगा और इन्हें बड़ागांव थाने की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर से कोई वाहन नहीं चलेगा और व्यास मोड़ से हरहुआ की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियां बंद रहेंगी। हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की ओर जाने वाली गाड़ियां वाजिदपुर तिराहा होते हुए भेजी जाएंगी।

गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा और भोजूबीर तिराहा से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

गोलपर कचहरी से पुलिस लाइन चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा।7 दिसंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान खरगीपुर मेन गेट के पास नहर के पुल से किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।

Advertisement

नहर से हैलीपैड की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाए जाएंगे और कार्यक्रम स्थल रैंप पर भी किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। पुल-04 से स्वर्वेद मंदिर की दिशा में कोई वाहन या पैदल व्यक्ति नहीं जाएगा।

हुसेपुर तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर भी कोई वाहन नहीं जा सकेगा। वीआईपी के आगमन और प्रस्थान के दौरान सिंधौरा, आजमगढ़ और सिंहपुर के अंडरपास की सर्विस रोड से वाहनों को रिंग रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page