Connect with us

अपराध

मुख्तार अंसारी गैंग के रेयाज अहमद ने मदरसा प्रबंधक को धमकाया, मांगी 10 लाख की रंगदारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में थाना कासिमाबाद के चौकी बहादुरगंज में एक मदरसे के प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी ने पुलिस को सूचना दी है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी उन पर और उनकी पत्नी निकहत अंसारी पर धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि अंसारी ने उनके खिलाफ पहले से दर्ज मामले और उनकी पत्नी की फर्जी नियुक्ति से जुड़े धन की वसूली को लेकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

Loading...

रियाज अहमद अंसारी, मुख्तार अहमद अंसारी के गैंग का सहयोगी है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। वर्ष 2023 में इसी फर्जी नियुक्ति के मामले में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे लेकर अब मदरसे के प्रबंधक को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 0275/2024 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले की जांच पूरी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page