Connect with us

खेल

मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, राजस्थान की रॉयल जीत

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर बनाया और राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य दिया, जिसे संजू की टीम ने छह विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट झटके।जबकि मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 और क्वेना मफाका ने 1 विकेट लिया।

इस सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है। जबकि राजस्थान टीम जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस सीजन में मुंबई एक भी मैच नहीं जीती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एक भी मैच नहीं हारा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page